हर रोज़ मेरी रहा से वो गुज़रते थे । मेरी निगाहें उन पर ही टिक जाती थी ।कुछ चाह कर भी में कह नही पता था । जब कातिल नज़रे मेरे पर टिक जाती थी ।
कभी हसती है तो कभी रुलाती है
कभी हसती है तो कभी रुलाती है ।ये जिंदगी भी ना जाने कितने रंग दिखाती है । हस्ते है तो भी आँखों में नमी आ जाती है । ना जाने ये कैसी यादें है जो दिल में बस जाती है ।
अगर हो वक़्त तो मुलाकात दीजिये
अगर हो वक़्त तो मुलाकात दीजिये ।दिल कुछ कहना चाहे तो बात कीजिये ।यूँ तो मुश्किल है हमसे दूर रहना ।पर एक लम्हा मिल जाए तो हम को याद कीजिये ।
मौत के बाद याद आ रहा है कोई
मौत के बाद याद आ रहा है कोई ।मेरी कब्र से मिटटी उठा रहा है कोई ।ऐ खुदा दो पल कि जिन्दगी और देदे ।मेरी कब्र से उदास जा रहा है कोई ।
तुम्हें में भूल जाऊं गा मगर
तुम्हें में भूल जाऊं गा मगर वादा नही करता ।हमेशा मुस्कुराऊँ गा मग्गेर वादा नही करता ।तुम्हारी हर निशानी को में दरिया बुर्द कर दूँ गा । तुम्हारे ख़त जला दूँ गा मगर वादा नही करता ।
बचपन का ज़माना होता था
बचपन का ज़माना होता था । खुशियो का खजाना होता था ।चाहत चाँद को पाने कि । दिल तितली का दीवाना होता था ।रोने कि वजा ना होती थी । हंसने का बहाना होता था ।
कभी किताबों में फूल रखना
कभी किताबों में फूल रखना ।कभी दरख्तों पे नाम लिखना । हमें भी है याद आज तक वोह ।नज़र से हर्फ़ -ऐ -सलाम लिखना ।
हर कदम में तेरी ही आहट सुनाई देती है
हर कदम में तेरी ही आहट सुनाई देती है ।क्या करू कि दर्द अब तेरी जुदाई देती है ।नींद भर सोये हुए अरसा हुआ मुझको ।के रात भर ख्वाबो में अब तू ही दिखाई देती है ।
हर खुशी है लोगों के दामन में
हर खुशी है लोगों के दामन में ।पर एक हँसी के लिए वक़्त नही ।दिन रात दौड़ती दुनिया में ।जिन्दगी के लिए ही वक़्त नही ।
दोस्ती दिल से होती है
दोस्ती दिल से होती है ।ज़रूरी नही के मुलाक़ात हो ।ये तो एक एहसास होता है । ज़रूरी नही के बात हो । ये तो एक पल में बन जाती है । ज़रूरी तो नही उम्र भर का साथ हो ।
जिन्दगी जीने के तराने बहुत है
जिन्दगी जीने के तराने बहुत है । वक़्त बिताने के बहाने बहुत है ।ये तो वक़्त बीतने पर पता चलता है ।क्यूंकि आजकल अपनों के बीच बेगाने बहुत है ।
कुछ देर ही सही रुक के हम से बात कर जाते
कुछ देर ही सही रुक के हम से बात कर जाते । जाते जाते हम को सलाम कर जाते ।कुछ लफ्ज़ लिख देते हमें खुश करने कि खातिर ।सुबह सुबह हमारे दिन को यादगार कर जाते ।
दोस्ती इन्सान कि ज़रूरत है
दोस्ती इन्सान कि ज़रूरत है । दिलों पे दोस्ती कि हुकुमत है ।आप के प्यार कि वजह से जिंदा हैं ।वरना खुदा को भी हमारी ज़रूरत है ।
यूँ दूर रहकर दूरियों को बढाया नही करते
यूँ दूर रहकर दूरियों को बढाया नही करते ।अपने दीवानों को सताया नही करते ।हर वक़्त बस जिसे तुम्हारा ख्याल हो ।उसे अपनी आवाज़ के लिए तडपाया नही करते ।
हर बार दिल से यह पैगाम आए
हर बार दिल से यह पैगाम आए । जुबान खोलू तो तेरा ही नाम आए ।तुम हे क्यों भाए दिल को क्या मालूम ।जब नजरू के सामने हसीन तमाम आए ।
तेरी सभी बातें बार बार याद करना अच्छा लगता है
तेरी सभी बातें बार बार याद करना अच्छा लगता है ।तुम्हें ख़ुद में महसूस करना अच्छा लगता है ।दुआ है बस यही के खुदा आपको हमसे जुदा ना करे ।क्योंकि तेरा साँसों के नज़दीक रहना अच्छा लगता है ।
करेंगे तुमसे वफ़ा हम हर घड़ी
करेंगे तुमसे वफ़ा हम हर घड़ी । कभी शिकायत का मौका ना देंगे तुम्हें ।हस्ते हस्ते गुजारेंगे जिन्दगी का हर लम्हा ।कभी रूठने का मौका ना देंगे तुम्हें ।
आपको लगता है के हमने आपको भुला रखा है
आपको लगता है के हमने आपको भुला रखा है ।आप नही जानते दिल में कही छुपा रखा है । देख ना ले इन आंखों में आपको कोई । इसलिए पलकों को भी झुका रखा है ।
हर पल ने कहा एक पल से
हर पल ने कहा एक पल से ।पल भर के लिए आप मेरे सामने आ जाओ ।पल भर का साथ कुछ ऐसा हो ।कि हर पल तुम ही याद आओ ।
रोने का मतलब गम नही होता
रोने का मतलब गम नही होता ।दूरियों से प्यार कम नही होता ।रिश्ते में हो जो सागर सी गहराई ।तो मौत के बाद भी रिश्ता ख़त्म नही होता ।
मोहब्बत ऐसी थी कि उनको दिखाई ना गई
मोहब्बत ऐसी थी कि उनको दिखाई ना गई ।चोट दिल पे थी इसलिए दिखाई ना गई ।चाहते नही थे उनसे दूर होना पर । दूरियां इतनी थी कि मिटाई ना गई ।
दिल से रोये मगर होठो से मुस्कुरा बेठे
दिल से रोये मगर होठो से मुस्कुरा बेठे ।यूँ ही हम किसी से वफ़ा निभा बेठे ।वो हमे एक लम्हा ना दे पाए अपने प्यार का ।और हम उनके लिए जिंदगी लुटा बेठे ।
तुम्हारी यादों को रोक पाना है मुश्किल
तुम्हारी यादों को रोक पाना है मुश्किल ।रोते हुए दिल को मनाना है मुश्किल ।ये दिल आपको कितना याद करता है ।एक sms में लिख पाना है मुश्किल ।
इंतज़ार रहता है हर शाम तेरा
इंतज़ार रहता है हर शाम तेरा । राते कटती हैं लेलेकर नाम तेरा । मुद्दत से बैठे हैं ये आस पले । कि आज आयेगा कोई पैगाम तेरा ।
बात ऐसी हो के जज्बात कम ना हो
बात ऐसी हो के जज्बात कम ना हो । ख़यालात ऐसे हो के कभी गम ना हो ।दिल के कोने में इतनी जगह रखना के । खाली खाली सा लगे जब हम ना हो ।
हसरतों से हम आपकी रह सजा देंगे
हसरतों से हम आपकी रह सजा देंगे । सपनो कि दौलत हम आप पर लुटा देंगे ।कोई फूल नहीं आज दामन में लेकिन ।आपके आने पर हम पलके बिछा देंगे ।
कोई है जो दुआ करता है
कोई है जो दुआ करता है ।अपनों में मुझे भी गिना करता है । बहुत खुशनसीब समझते है ख़ुद को हम । दूर रह के भी कोई याद किया करता है ।
दिल दिल से जुदा नही होते
दिल दिल से जुदा नही होते । युही किसी पर फ़िदा नही होते ।प्यार से बड़ा तो दोस्ती का रिश्ता है । क्योकि दोस्त कभी बेवफा नही होते ।
जिन्दगी में कभी प्यार मत करना
जिन्दगी में कभी प्यार मत करना ।हो गया तो इंकार मत करना ।निभा सको तो चलना उसी राह पर ।वरना किसी कि जिन्दगी बर्बाद मत करना ।
हम निभाएंगे ये रिश्ता मरते दम तक
हम निभाएंगे ये रिश्ता मरते दम तक ।हसाएंगे तुमको खुशी से गम तक । एय यार कभी हमसे नाराज़ ना होना । साथ रहना हमारे आखरी दम तक ।
तमन्ना है कि उनको नजदीक से देखें
तमन्ना है कि उनको नजदीक से देखें ।नजदीक हो तो नज़र उठाई नही जाती ।ये इश्क कि आग ही ऐसी है । लग जाती है लगायी नही जाती ।

सुन्दर है.
ReplyDeleteचिट्ठाजगत में आपका स्वागत है.......भविष्य के लिये ढेर सारी शुभकामनायें.
गुलमोहर का फूल
Bahut Barhia...Blog ki dunia me aapka swagat hai... Isi Tarah Likhte rahiye.
ReplyDeletehttp://hellomithilaa.blogspot.com
Mithilak Gap Maithili Me
http://mastgaane.blogspot.com
Manpasand Gaane
http://muskuraahat.blogspot.com
Aapke Bheje Photo